‘हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है’: गोल्डी बराड़ के ऑडियो से साफ हुई निज्जर हत्याकांड की तस्वीर

‘हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है’: गोल्डी बराड़ के ऑडियो से साफ हुई निज्जर हत्याकांड की तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय / क्राइम डेस्क (यश भारत): कनाडाई गुरुद्वारे के बाहर हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तीन साल बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। अमेरिका में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक सनसनीखेज ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें उसने निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पूरा सच बयां किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा से बातचीत के दौरान यह स्वीकार करता सुनाई दे रहा है कि उसने और उसकी टीम ने ही निज्जर को मौत के घाट उतारा था।

गोल्डी बराड़ का कबूलनामा: क्यों की निज्जर की हत्या?

लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने निज्जर की हत्या के पीछे की मुख्य वजहों का खुलासा किया है:

ऑडियो में गोल्डी बराड़ के बोल: “हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है। जो लोग बच्चों का इस्तेमाल ड्रग्स बेचने और मुखबिरी के लिए करते थे, निज्जर उन्हें सपोर्ट करता था। इसी वजह से मुझे और मेरी टीम को उसे मारना पड़ा।”

ट्रूडो के दावों की उड़ीं धज्जियां, भारत के पक्ष को मिली मजबूती

18 जून 2023 को कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में निज्जर की 50 राउंड गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत सरकार के एजेंटों पर हत्या में शामिल होने का बेतुका आरोप लगाया था, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया था।

भारत सरकार ने शुरू से ही ट्रूडो के आरोपों को खारिज करते हुए इसे गैंगवार का नतीजा बताया था। अब गोल्डी बराड़ के इस ऑडियो कबूलनामे से यह साफ हो गया है कि निज्जर की हत्या भारतीय एजेंसियों ने नहीं, बल्कि पंजाब के गैंगस्टरों की आपसी दुश्मनी और गैंगवार के चलते हुई थी।

Exit mobile version