Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

धार: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, खरमोर अभयारण्य से दूर होगी रेल लाइन; रेलवे तलाश रहा नए रूट

Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

ब्यूरो रिपोर्ट (छतरपुर / यश भारत): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे राहत की खबर यह है कि खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

21 कोचों वाली यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों के सफर को बेहद सुगम बनाएगी।

ट्रेन की समय-सारणी (Time Table)

ट्रेन रूटसंचालन की तिथियांप्रस्थान (Dep)आगमन (Arr)
खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन26, 28 व 30 अगस्त 2026शाम 05:00 बजेअगले दिन सुबह 07:30 बजे
हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो27, 29 व 31 अगस्त 2026सुबह 11:10 बजेदेर रात 12:55 बजे

प्रमुख ठहराव व रेलवे की अपील