Happy New Year 2020 : नए साल के जश्न में कहीं गिद्दा की धूम तो कहीं आतिशबाजी का अद्भुत नजारा
नई दिल्ली । नया साल 2020 आ चुका है। रात 12 बजते ही देश भर में नए साल का जश्न मनाया गया। इस दौरान चारों ओर खुशी माहौल देखने को मिला। कहीं पर लोग संगीत की धुन पर झूम और गा रहे थे तो कहीं नए साल के आने पर अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। देश ही नहीं विदेशों में भी नए साल धूमधाम से स्वागत किया गया। दुबई के बुर्ज खलीफा टावर पर रोशनाई और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 2020 अद्भुत है! यह वर्ष आनंद और समृद्धि से भरा हो। हर कोई स्वस्थ हो और सभी की आकांक्षाएं पूरी हो।
दिल्ली: सीएए के विरोधस्थल बने जश्न स्थल, नए साल का शानदार ढंग से हुआ स्वागत
नए साल के मौके पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश और निकास को बंद कर दिया था। दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के क्षेत्रों में रात आठ बजे के बाद विशेष पाबंदी लगायी थी।
कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य और बाहरी सर्किल में वाहनों को जाने की इजाजत नहीं थी। कनॉट प्लेस में कुछ लोग अपने हाथों में वुवुजुला (सुरीली आवाज निकालने वाला एक प्रकार का यंत्र) लेकर घूम रहे थे और मस्ती कर रहे थे।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने नववर्ष का उत्सव मनाया
मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोग गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मुंबई की सड़कों पर चालीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए सौ स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।








