Happy Eid ul Fitr 2019 : देश में ईद का जश्न, PM और राष्ट्रपति ने दी बधाई
नई दिल्ली। मंगलवार रात बादलों के बीच नजर आए चांद के बाद आज देशभर में ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही हर शहर और कस्बे में ईद की नमाज अदा की जा रही है और इसके बाद एक दूसरे को मुबारक बात दी जा रही है।
दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी पार्लियामेंट स्ट्रीट पर स्थित मस्जिद में नमाज आदा करने पहुंचे।
p>वहीं भारत पाक सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं ने मिठाई का आदान प्रदान किया जबकि पाकिस्तान के विदेश सचिव और भारत में एक्टिंग हाई कमिश्नर सैयद हैदर ने बी जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी।
राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद पर भी सुबह से ही ईद की नमाज पढ़ी गई
वहीं मुंबई में भी हमीदिया मस्जिद पर सुबह से ही रोजादारों ने ईद की नमाज आद कर ईद का जश्न शुरू किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मौके पर पूरे देश को ईद की मुबारक बात दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों, को ईद मुबारक। रमज़ान के महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है। यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए — राष्ट्रपति कोविन्द।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद की मुबारक बात दी।
इस मुबारक मौके पर आप भी इन मैसेज की मदद से अपनों को ईद की मुबारक बात दे सकते हैं।