katniमध्यप्रदेश

मोहर्रम के जुलूस में शामिल होंगे आधा सैकड़ा ताजिए और एक सैकड़ा सवारियां, शहर में पारंपरिक रूप से निकाला जाएगा जुलूस

मोहर्रम के जुलूस में शामिल होंगे आधा सैकड़ा ताजिए और एक सैकड़ा सवारियां, शहर में पारंपरिक रूप से निकाला जाएगा जुलू

कटनी। मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर शहर के मिशन चौक क्षेत्र में पर्व को लेकर साफ.-सफाई के साथ सजाया जा रहा है। मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले ताजियां व सवारी जूलूस को लेकर भी विशेष तैयारियां देखने को मिल रही हैं। मिशन चौक स्थित दिलावर चौक से लेकर सुभाष चौक तक पूरे जूलूस मार्ग पर आकर्षक व मनोहारी विघुत साज-सज्जा की गई है। कुल मिलाकर मोहर्रम पर्व के चलते आजाद चौक व मिशन चौक से लेकर सुभाष चौक तक पूरा शहर दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। वहीं इस अवसर पर बनने वाले ताजिया निर्माण में लोग व्यस्त दिख रहे हैं। तजिया जुलूस व प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है। समुदाय के लोग ताजिया बनाने में युद्ध कला प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि आज 24 जून की रात शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में अली गोल का जुलूस निकाला जाएगा, कल 25 जून को शहीदी रात रहेगी और इसके बाद 26 जून को शहर में मोहर्रम का जूलूस पारंपरिक रूप से निकाला जाएगा। अंजूमन इस्लामिया कमेटी के मुताबिक इस बार मोहर्रम के जूलूस में लगभग आधा सैकड़ा ताजिया व एक सैकड़ा के लगभग सवारियां शामिल होंगी। बहरहाल आज मोहर्रम की 8 तारीख को शाम 6 बजे सभी मोहल्लों से अली गोल उठेगा और दिलावर चौक में इकठ्ठा होगा। फिर दिलावर चौक से जूलूस शुरू होकर नगर निगम, सुभाष चौक, अल्फर्ट गंज, मधई मंदिर, मेनरोड, झन्डा बाजार, रूई मंडी, गांधी द्वार, कोतवाली तिराहा होता हुआ दिलावर चौक में आकर समाप्त होगा। वहीं कल 25 जून को मोहर्रम की 9 तारीख को शहादत की रात रहेगी। जिसमें रात्रि 1 बजे से रात्रि 1:30 बजे के बीच समस्त ताजिये सवारी व अखाड़े ढोल दिलावर चौक में इक_ा होकर यासीन रजा चौक, मौला चौक, नगर निगम के सामने से होता हुआ कमानिया गेट जायेगा। वहां सवारियां सुभाष वार्ड के मोहल्ले में जायेगी वहां मधई मंदिर से होते हुये कमानिया गेट पहुंचेगी। खिरहनी फाटक का ताजिया भी कमानिया गेट पहुंचेगा, लगभग दो घंटे मजमा स्व. गुलाम भाई की दुकान के सामने रूकेगा। इसके बाद सुभाष चौक व कोतवाली तिराहा होते हुए दिलावर चौक में जुलूस का समापन होगा। इसके अलावा आगामी 26 जून को मोहर्रम की 10 तारीख रहेगी और शहर में मोहर्रम का जूलूस निकाला जाएगा। शाम 7 बजे से 8 बजे तक दिलावर चौक में सवारिया, अखाड़े व ताजियों का जमावड़ा होगा। फिर यहां से मोहर्रम का विशाल जूलूस शुरू होगा। जुलूस दिलावर चौक से शुरू होकर नगर निगम के सामने, कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक होते हुए मेन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पहले आकर रूक आएगा। यहां लगभग 2-3 घंटे जुलूस रूक कर फिर इसी मार्ग से वापस होगा और फिर देररात कर्बला में जूलूस का समापन होगा।

Back to top button