Latestमध्यप्रदेश

Gwalior Train Alert: झांसी जंक्शन पर 40 दिन का ब्लॉक, ग्वालियर-बरौनी मेल का रूट बदला, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची

Gwalior Train Alert: झांसी जंक्शन पर 40 दिन का ब्लॉक, ग्वालियर-बरौनी मेल का रूट बदला, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची

ग्वालियर: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गिट्टी रहित ट्रैक (बैलेस्ट लेस ट्रैक) के निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले इस 40 दिवसीय कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट और निरस्त करने का फैसला लिया है।

ग्वालियर के यात्रियों पर मुख्य असर

  • ग्वालियर-बरौनी मेल (11123/11124): 19 नवंबर से 29 दिसंबर तक यह ट्रेन झांसी स्टेशन नहीं जाएगी। यह ट्रेन ग्वालियर से सीधे भिंड-इटावा होकर कानपुर के रास्ते संचालित होगी।

  • ताज एक्सप्रेस: 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक यह ट्रेन झांसी तक जाने के बजाय ग्वालियर स्टेशन तक ही चलेगी (शॉर्ट टर्मिनेट होगी)।

  • खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस: 19 नवंबर से 30 दिसंबर तक यह ट्रेन दतिया स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होगी। यानी यह ट्रेन दतिया तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी।

Back to top button