Site icon Yashbharat.com

Gwalior Meneka Gandhi audio Viral : ग्वालियर के पशु चिकित्सक से सांसद मेनका गांधी बोलीं- कुत्ता मर गया तो तुम्हारी डिग्री लेकर रहूंगी

Maneka scheme 960x540 1

Gwalior Meneka Gandhi audio Viral News: ग्वालियर । पशु प्रेमी और सांसद मेनका गांधी व ग्वालियर के निजी पशु चिकित्सक का आडियो वायरल हुआ है। इस आडियो में पशु चिकित्सक को एक कुत्ते की टांग के आपरेशन कर काटे जाने को लेकर सांसद भड़की और डिग्री, पढ़ाई, परिवार और पेशे तक को लेकर खरी-खोटी सुनाकर कई बार अपशब्दों को उपयोग किया।

आडियो में निजी पशु चिकित्सक विकास शर्मा हैं, जिन्होंने कहीं जाब करना बताया है। डाक्टर ने आडियो में प्रापर नियमों से इलाज करने को लेकर बार बार समझाने की कोशिश की लेकिन सांसद ने एक नहीं सुनी। आडियो छह माह पुराना बताया गया है।

वायरल आडियो: यह हुई बातचीत

मेनका:तुमने एक कुत्ते का टांग काट दिया था बेवजह, वो लड़की अंजलि चौधरी उसे लेकर आई थी

विकास:मैडम प्रापर इंपोटेशन किया गया है,उसके टांके बिल्कुल सही लगे थे फिर एक दिन के लिए ये मैडम कुत्ते को घर ले गई। हमने कहा था टांके का ध्यान रखना और अगले दिन लेकर आई तो टांके खुले हुए थे।

मेनका:तुमने कहा दवा नहीं नहीं बैंडेज नहीं है। मैं तुम्हारी लाइसेंस लेकर रहूंगी। तुम्हारे पास डिग्री भी है सर्जरी की।

विकास:मैम मैने जनरल फीजिशियन डिग्री की है

मेनका:ये कोई डिग्री नहीं होती है, ये कुत्ता मर गया तो मैं लाइसेंस ले लूंगी। उस कुत्ते को लाओ और अपने पैसे से ठीक करो। न एंटीबायोटिक दिया न कुछ दिया

विकास:मैम मैं ट्रीटमेंट शीट शेयर कर दूंगा

मेनका:विकास के बच्चे ,तुम्हारा पूरा नाम क्या है, तुम लोग अपना पूरा नाम शेयर नहीं करते तुम कलंक हो अपने परिवारों पर।अब तुम कुत्ते को लाओ, अंजलि को फोन करो, ये कुत्ता मर गया तो लाइसेंस ले लूंगी। टांके खोल दिए, उसने खाना बंद कर दिया, उसे ड्रिप पर डालो,एंटीबायोटिक दो

विकास:मैम इंपोटेशन के अलावा कुछ किया नहीं जा सकता था।

मेनका:मैं तुम्हारी शिकायत करने वाली हूं, बदमाश झोलेछाप डाक्टर,

विकास:कितने सालों से प्रैक्टिस कर रहे हो।

विकास:मैम छह माह से प्रैक्टिस कर रहा हूं, पांच साल की डिग्री है मेरे पास।

मेनका:डिग्री क्या होती है मैं जानती हूं सब ,कहां से डिग्री मिली है,

विकास:एनडीबीएसयू जबलपुर से मिली है

मेनका:यह सबसे घटिया जगह है,तुम्हारा बाप क्या करता है,माली है चौकीदार है, तुम पढ़े लिखे हो भी।

विकास:मैम प्लीज, मेरे पिता टीचर हैं।

मेनका:तुम क्यों इस धंधे में गए।

विकास:मैम मैं डाक्टर हूं,धंधा नहीं है।

मेनका:मैं तुमसे ज्यादा बहस नहीं करूंगी, मैं रिपोर्ट भेज रही हूं

Exit mobile version