jabalpur

Grug Scam: ड्रग इंस्पेक्टर पहले भी रहा भ्रष्टाचारी मामलों में शामिल, एसोसिएशन ने दी प्रशासन को चेतावनी

यशभारत ख़बर @आशीष शुक्ला

ड्रग इंस्पेक्टर को कभी न दी जाए शहर में पोस्टिंग

अधिकारी की वसूली से परेशान ड्रग एसोसिएशन ने दी प्रशासन को चेतावनी

ड्रग इंस्पेक्टर पहले भी रहा भ्रष्टाचारी मामलों में शामिल,

जबलपुर । लॉकडाउन में दुकानें खोलकर मरीजों को सेवाएं दे रहे दवा विक्रेताओं से अवैध वसूली की कोशिश ड्रग इंस्पेक्टर रामलखन पटेल को महंगी पड़ी और कलेक्टर की अनुशंसा पर संभागायुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया। घटना शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास स्थित दवा दुकानों की है जहां ड्रग इंस्पेक्टर पटेल सैनिटाइजर के क्रय विक्रय की जांच के नाम पर कारोबारियों से प्रति दुकान 10 हजार रुपये अवैध वसूली की कोशिश कर रहा था। व्यापारियों ने कहा कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित कीमत पर सैनिटाइजर बेच रहे हैं, जिसके बाद उसने अपशब्द कहते हुए दुकानें बंद कराने की धमकी दी। पटेल की प्रताड़ना के कारण दवा व्यापारी एकजुट हो गए और घटना के विरोध में दुकानें बंद कर दीं। देखते ही देखते मेडिकल के बाद शहर के कई क्षेत्रों की दवा दुकानों के शटर डाउन हो गए। उधर ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ड्रग इंस्पेक्टर को जिले से हटाने अथवा अनिश्चितकाल के लिए दवा कारोबार बंद करने की चेतावनी दी।

ड्रग एसोसिएशन उतरेगा सड़कों पर 
मामले में ड्रग एशोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर बठीजा ने बताया कि यदि ड्रग इंस्पेक्टर पटेल पर कार्रवाई नहीं की जाती तो शनिवार से न सिर्फ जबलपुर बल्कि समूचे महाकोशल क्षेत्र में दवा कारोबार बंद कर दिया जाता। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही अवैध वसूली से परेशान तमाम कारोबारी एकजुट एक हो गए थे।

इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया। व्यापारियों ने बताया कि पटेल के निलंबन की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं।

महामारी के दौर में मरीजों की सुविधा के लिए वे दुकानें खोलेंगे। ड्रग एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर पुनः ड्रग अधिकारी का जबलपुर कभी भी पोस्टिंग की गई तो ड्रग एसोसिएशन मार्केट बंद ही रखेगा।

Back to top button