Site icon Yashbharat.com

भाजपा न्यू कटनी मंडल के द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुआ योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम

IMG 20250621 WA0042

भाजपा न्यू कटनी मंडल के द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुआ योग दिवस पर भव्य कार्यक्र

कटनी- आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा न्यू कटनी नगर मंडल के द्वारा रेलवे स्टेडियम न्यू कटनी में विधिवत कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शशांक श्रीवास्तव जी ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के परिवेश में योग ही एक ऐसा साधन है जो हमें स्वस्थ और निरोग रख सकता है, सुनील उपाध्याय ने योग के अष्ट आयामों के विषय में सभी को बताया रवि खरे एवं महेश शुक्ला उपस्थित रहे भाजपा न्यू कटनी मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा योग को सिर्फ जानना और मानना ही काफी नहीं है इसे अपने जीवन में आत्मसाथ करने की आवश्यकता है तथा मनोज गोस्वामी अविनाश दुबे के संयोजन में यह योग कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से आशीष मिश्रा आबिद खान दिनेश सिंह भदौरिया रुद्र श्रीवाश मोनू गुप्ता चंद्र नारायण मिश्रा मास सत्यम गौतम ओम प्रकाश मिश्रा लालमणि शुक्ला ओम प्रकाश शर्मा अरुण मिश्रा एवं नगर के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे

Exit mobile version