सोना-चांदी आयात पर सरकार का बड़ा फैसला: 15 बैंकों को मिली मंजूरी, 2029 तक लागू रहेगा नियम। केंद्र सरकार ने सोना-चांदी के आयात को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 15 बैंकों को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक आयात की अनुमति दे दी है। इस फैसले के तहत देश के प्रमुख सरकारी और निजी बैंक अब निर्धारित अवधि में गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट कर सकेंगे।
आयरन थेरेपी क्या है? कब और क्यों दी जाती है? पूरी जानकारी
सोना-चांदी आयात पर सरकार का बड़ा फैसला: 15 बैंकों को मिली मंजूरी, 2029 तक लागू रहेगा नियम
इस सूची में State Bank of India, HDFC Bank, Axis Bank, Bank of India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं Union Bank of India और Sberbank को विशेष रूप से केवल सोना आयात करने की अनुमति दी गई है।
इससे पहले मंजूरी में देरी के कारण कई आयात ऑर्डर अटके हुए थे, जिससे ज्वेलरी सेक्टर पर असर पड़ा। Kalyan Jewellers और Titan Company के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सरकारी ट्रेडिंग कंपनी MMTC Limited के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सोने-चांदी की मांग में कमी का असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ सकता है। World Gold Council के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में भारत की सोने की मांग घटकर 710.9 टन रह गई, जो पिछले 5 साल का निचला स्तर है।
जानकारों का मानना है कि ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे भारत का आयात बिल बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार का यह कदम व्यापार घाटा नियंत्रित करने और रुपये को स्थिर रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

