सरकारी नौकरी ने भुलाया प्रेम, शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने दी जान
सरकारी नौकरी ने भुलाया प्रेम, शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने दी जान

मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली बढ़ईपुरवा निवासी राजमिस्त्री अरविंद पाल अपनी पत्नी राजन देवी, बेटी संध्या और बेटे संदीप के साथ हनुमंत विहार थाना इलाके के संजयगांधी नगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके भाई ज्ञान सिंह पाल रूरा कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं।
पिता ने बताया कि बेटी संध्या (21) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। संध्या का तीन वर्षों से फतेहपुर के जहानाबाद बेहटा गांव निवासी एक युवक से प्रेस संबंध थे, जो उनके पड़ोसी का साला है। एक साल पहले युवक की एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन) में नौकरी लग गई।
परिजनों का आरोप है कि 21 जनवरी को पड़ोसी घर आए। संध्या की युवक से शादी के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन 35 लाख रुपये दहेज मांगा। दहेज देने में असमर्थता जताई तो संध्या से युवक को भूल जाने की बात कहते हुए हैसियत का हवाला देकर बेइज्जत किया।








