यूथ हॉस्टल मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा गोपाल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गया
यूथ हॉस्टल मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा गोपाल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गय
विगत दिवस भोपाल में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया मध्यप्रदेश राज्य शाखा की राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं कटनी से चेयरमैन गोपाल शर्मा एवं सचिव वीरेंद्र सिंह सम्मिलित हुए पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद निगम के निधन के कारण सर्व प्रथम राज्य कोषाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में शेष अवधि के लिए अजय गौर को निर्वाचित घोषित किया गया इस चुनाव को कराने के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के सचिव सुब्रह्मण्यम जी विशेष रूप से उपस्थित थे। तत्पश्चात राज्य चेयरमैन मनोज जौहरी द्वारा बैठक में निर्धारित एजेंडा पर सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों के आयोजन पर निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय,राज्य एवं इकाई के कार्यक्रमों में सहयोग एवं यूथ हॉस्टल आंदोलन विस्तार के लिए पिछले 28 वर्षों से कार्य कर रहे कटनी इकाई चेयरमैन गोपाल शर्मा को
“सर्वश्रेष्ठ सम्मान” राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज जौहरी एवं राज्य अध्यक्ष अशोक गोलाने के द्वारा प्रदान किया गया।
शर्मा को शाल ,सम्मान पत्र, सर्वश्रेष्ठ सम्मान चलित मंजूषा, एवं 2500/- पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वर्ष 24-25 में श्रेष्ठ कार्य करने वाली मंडीदीप इकाई को प्रथम एवं इंदौर इकाई को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस वर्ष से अकाउंट शीघ्र भेजने वाली इकाई को राज्य चेयरमैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से विनोद निगम की स्मृति में 2500/- नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की गई थी ये पुरस्कार ग्वालियर इकाई को प्रदान किया गया।
राज्य का सर्वश्रेष्ठ सम्मान गोपाल शर्मा को प्राप्त होने पर कटनी इकाई के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। प्रदीप कुमार मिश्रा एसडीएम कटनी,इकाई अध्यक्ष पंचम जैन, उपाध्यक्ष श्रीराम कुदरहा, अमित सिंघई, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रानू जैन ,श्रीप्रकाश जायसवाल, राजेंद्र बहरे,डॉ दीपक सक्सेना, दिनेश जैन, शैलेंद्र जैन नवीन मित्तल, सतीश बजाज,मुकेश चंदेरिया,अंकित जैन,मनीष जैन डॉ रामप्रकाशपांडे,सुशील,कुशवाहा, सचिन सिंघई, मोती बजाज पूर्व अध्यक्ष डॉ हेमलता गर्ग, संगमलाल जायसवाल, के एल कनकने, इकबाल सलूजा, सचिन सिंघई , नीरज गट्टानी, अनिल नेमा, राजू साहू, अशोक डोडानी डॉ अक्षय गुप्ता, किशन हरलालका, अमित जैन, विजय सिंह, संजय खंडेलवाल, राजेश वर्मा,सुशील शर्मा, सनी सियाल, कमल राज अग्रवाल , बी बी क थालीलसंजय शर्मा, वेंकट अग्रवाल,अनुपम जैन, अनीता सिंह,सीमा नाहर, अल्का सरावगी उदिता चौदहा, मीना शर्मा ने बधाई दी है एवं राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

