Site icon Yashbharat.com

खुशखबरी: DA Hike 2026: 38 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 52.8%

da hike

खुशखबरी: DA Hike 2026: 38 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 52.8%। केंद्र कर्मचारियों को इंतजार, लेकिन तेलंगाना सरकार ने दिया बड़ा तोहफा। जहां एक ओर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है, वहीं Telangana सरकार ने अपने राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

Reliance Jio के धमाकेदार प्लान: फ्री JioHotstar + Unlimited 5G डेटा, ₹79 से ₹949 तक बेस्ट ऑप्शन

खुशखबरी: DA Hike 2026: 38 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़कर 52.8%

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को राज्य सरकार ने DA में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। परिवहन मंत्री Ponnam Prabhakar के अनुसार, इस संशोधन के बाद कर्मचारियों का DA 50.7% से बढ़कर 52.8% हो गया है।

इस फैसले से निगम के 38,000 से अधिक कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर का भी फायदा मिलेगा।तेलंगाना सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और केंद्र सरकार के कर्मचारी अभी भी DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version