Good News Coal India: कोल इंडिया ने गैर-कार्यकारी कर्मियों को दी खुशखबरी, जानें कितने फीसदी वेतन बढ़ोतरी का हुआ एलान? कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। समझौते के अनुसार एक जुलाई 2021 से न्यूनतम गारंटीकृत लाभ का 19 प्रतिशत बेसिक, वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA), स्पेशल डियरनेस अलाउंस (एसडीए) और हाजारी भत्ता के अलावा सभी भत्तों में 25% वृद्धि की गई है।
कोयला मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी 21 महीने के एरियर के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ऐसे में वेतन में बढ़ोतरी के इस एलान के बाद वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18% घटकर 5,528 करोड़ रुपये हो गया है।

