बिलहरी ओर घुघरा मे कन्या महाविद्यालय ने चलाया कॉलेज चलो अभियान

IMG 20250111 WA0024

कटनी -उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार काॅलेज चलो अभियान सत्र 2025-26 के प्रथम चरण में  शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घुघरा, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी का भ्रमण किया गया। यह कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया । विद्यालय जाने वाले दल में काॅलेज चलो अभियान नोडल अधिकारी श्री के.जे. सिन्हा के साथ डाॅ. के.जी. सिंह, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल काॅवरे शामिल रहे । अभियान के दौरान उक्त विद्यालयों में विद्यार्थियों ई-प्रवेश की जानकारी दी गयी साथ ही आॅनलाईन सेंटर जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की सूची तैयार करने को कहा गया। महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों एवं कला, विज्ञान वाणिज्य एवं गृहविज्ञान संकाय के अंतर्गत विषयों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी । इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में उपलब्ध एन.एस.एस, एनसीसी, पुस्तकालय, विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं खेल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारिया दी गयी । मध्यप्रदेश शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं छात्रवृत्तियों की शर्तो एवं सुविधाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों की शंकाओं एवं जिज्ञासो का भी समाधान किया गया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घुघरा की प्रभारी प्राचार्य सुश्री अनुपमा किरो तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेखा तिवारी एवं स्टाॅफ द्वारा सराहनीय सहयोग किया गया ।

इसे भी पढ़ें-  ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स मामला: नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार हाईकोर्ट में हुईं पेश, 70 करोड़ से अधिक की देनदारी का मामला सुर्खियों में,2012 के आदेश से जुड़ा है विवाद, ब्याज सहित 70 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने की चर्चा; कार्रवाई से पहले निगम ने दोबारा लगवाया तोड़ा गया शटर