Latestमध्यप्रदेश

Girl Raped Boy हैरान कर देगी खबर! 19 साल की लड़की ने लड़के से बनाये जबरन शारीरिक सम्बंध, हुई 10 साल की सजा

Girl Raped Boy यह खबर आपको जरूर चौका देगी जिस पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन यह बिल्कुल सही खबर है। एक 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले जाकर वहां उसने लड़के से शारीरिक संबंध बनाए अर्थात रेप किया। लड़का माता-पिता से बात न कर सके, इसके लिए उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया। किशोर को तलाशते हुए पुलिस आरोपिता तक पहुंची, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। विशेष न्यायालय ने आरोपिता को पाक्सो एक्ट के तहत 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय ने पीड़ित किशोर को 50 हजार रुपये प्रतिकर राशि के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है। न्यायालय ने फैसले में कहा कि यह जरूरी नहीं कि पाक्सो एक्ट में हमेशा पुरुष ही दोषी हो, महिला भी दोषी हो सकती है। न्यायालय ने पीड़ित किशोर को 50 हजार रुपये प्रतिकर राशि के रूप में दिलवाए जाने की अनुशंसा भी की है।
मामला बाणगंगा पुलिस थाने का है। 5 नवंबर 2018 को थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह चूड़ी बनाने का काम करती है। 3 नवंबर 2018 की रात करीब 8 बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र खीर के लिए दूध लेने गया था, लेकिन लौटा ही नहीं।
किशोर की माता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को बालक मिला। उसने बताया कि राजस्थान निवासी 19 वर्षीय युवती उसे बहला-फुसलाकर घूमने चलने का बोलकर अपने साथ गुजरात ले गई थी। वहां उसने उसे टाइल्स फैक्टरी में काम पर लगा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम