Latest

महू में गैंगरेप का मामला: पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा, 4 अन्य की तलाश में जुटी 8 टीमें

महू में गैंगरेप का मामला: पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा, 4 अन्य की तलाश में जुटी 8 टीमें

महू में गैंगरेप का मामला: पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा, 4 अन्य की तलाश में 8 टीमें जुटी हैं। महू गैंगरेप केस में पुलिस की जांच, दो आरोपितों से पूछताछ जारी और 4 फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की 8 टीमें जुटी हुई हैं।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

इंदौर के करीब महू में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी और उनके साथ मौजूद युवतियों को बंधक बनाकर मारपी करने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

इनसे पूछताछ की जा रही है। इधर पुलिस ने कल रातभर घटनास्थल और आस-पास के इलाके की सर्चिंग की। चार फरार आरोपितों की तलाश जारी है, वहीं पकड़े गए दो आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक फरार 4 आरोपित मानपुर के 15 किमी के दायरे में रहने वाले हैं। बुधवार को जिन दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें मानपुर के खुर्दा खुर्दी गांव से पकड़ा गया है।

 

Back to top button