Sunday, May 10, 2026
Latest:
MaharashtraFEATUREDLatestराष्ट्रीय

शाहरुख खान से सलमान खान तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे सितारे

शाहरुख खान से सलमान खान तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे सितारे। महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के रूप में तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस दौरान कई राजनीतिक हस्तियों ने समारोह में शिरकत की है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पहुंचे हैं। अभिनेता शाहरुख खान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।

शाहरुख खान और रणवीर सिंह पहुंचे

सीएम फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहुंचे हैं। उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी इस समारोह में शिरकत करते नजर आए हैं। इवेंट में शाहरुख खान सचिन तेंदुलकर के पास बैठे।

सलमान खान के साथ नजर आए संजय दत्त

संजय दत्त भी समारोह में नजर आए। उनके अलावा रणबीर कपूर भी पहुंचे। इवेंट में रणवीर सिंह पहले रणबीर कपूर और फिर सलमान और संजय दत्त से गले मिलकर बातें करते दिखे। सलमान खान भी इवेंट में नजर आए और संजय दत्त से मिले। शाहरुख खान से सलमान खान तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे सितारे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम