बिहारFEATUREDराष्ट्रीय

मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर

मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर

मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत के बाद गुरुवार का दिन नई सरकार के शपथ ग्रहण का है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी के साथ नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर

पहले जानते है नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र 74 साल है। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नीतीश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने लगे। इसी बीच जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए।

नीतीश के परिवार में कौन-कौन है?
नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू बिहार में सरकारी स्कूल टीचर थीं। खुद मंजू ने भी इंजीनियरिंग की थी। नीतीश की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है।

मंजू और नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने बीआईटी से इंजीनियरिंग की है। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले निशांत के राजनीति में आने की काफी अटकलें लग रही थीं।

उनके समर्थकों ने निशांत को चुनाव लड़वाने की भी मांग की थी। इसे लेकर बिहार की सड़कों पर पोस्टर भी लगाए गए। हालांकि, इस चुनाव में भी जदयू ने निशांत को चुनाव मैदान में नहीं उतारा।  मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर

सांसद नीतीश के पास थी कितनी संपत्ति? 

नीतीश कुमार ने साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2005 में जब नीतीश सत्ता में आए तो अब तक उनका और उनकी पार्टी का बिहार की सत्ता पर कब्जा है। 2005 में सत्ता में आने से पहले नीतीश लोकसभा सांसद थे। 2004 में नीतीश ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उस वक्त नीतीश ने जो चुनावी हलफनामा दिया था उसमें उनके पास कुल 43,18,464 रुपये की संपत्ति थी। इस चुनावी हलफनामे में  नीतीश ने बताया था  कि उनके पास 2000 मॉडल की एक मारुती 800 कार और 20 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 5 किलो चांदी और पांच गिन्नियां थीं।

पति-पत्नी और बेटे के अलग-अलग बैंक खातों में जमा राशि समेत कुल 13,63,572 लाख की चल संपत्ति थी। वहीं, कुल अचल संपत्ति 30,25,634 रुपये की थी। मारुति 800 से सत्ता की फुल स्पीड तक: जानें नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा सफर

इसमें बेटे के नाम पर छह एकड़ से ज्यादा की जमीन नालंदा में, पत्नी के नाम पर पटना में 2524 स्क्वॉयर फीट की गैर कृषि भूमि थी।

वहीं, नीतीश के नाम पर नालंदा में नौ एकड़ से ज्यादा की गैर कृषि भूमि, नालंदा और बख्तियारपुर में दो भवन और नई दिल्ली में 1000 स्क्वॉयर फीट का एक घर था।

Back to top button