कटनी (17 अप्रैल) ।कटनी में खाद्य सुरक्षा जांच: दुकानों पर छापा, कीड़े लगे काजू मौके पर नष्ट।जिले में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नारायणशाह मार्केट स्थित दुकानों की जांच की।
कटनी में खाद्य सुरक्षा जांच: दुकानों पर छापा, कीड़े लगे काजू मौके पर नष्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि टीम ने न्यू ओम टेंडर्स और सिद्ध किराना दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान न्यू ओम टेंडर्स में करीब 5 किलो काजू में कीड़े पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही दुकान संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई।
इसके अलावा दुकान से काजू, बादाम और किशमिश के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं सिद्ध किराना दुकान से खसखस, काली मिर्च और अंजीर के नमूने मिलावट की आशंका में एकत्र किए गए।
सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

