Latestमध्यप्रदेश

नवतारण भारत गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा; 1000 सिलेंडर और गाड़ियां जब्त, एडीएम ऑफिस से दबाव की कोशिश

अवैध गोदाम में मिले 900+ सिलेंडर: भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी पर कसा शिकंजा; संचालक पर केस दर्ज

नवतारण भारत गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा; 1000 सिलेंडर और गाड़ियां जब्त, एडीएम ऑफिस से दबाव की कोशिश

भोपाल:राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अर्चना गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई के महज दो दिन बाद, खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ‘नवतारण भारत गैस एजेंसी’ से जुड़े कर्मचारियों को अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई करते रंगे हाथों पकड़ा।

इसके बाद एजेंसी के अवैध गोदाम पर मारा गया छापा और भी हैरान कर देने वाला निकला, जहाँ से 900 से ज्यादा सिलेंडर बरामद हुए। पूरी कार्रवाई में करीब 1000 गैस सिलेंडर और सप्लाई वाहन जब्त किए गए हैं।

करोंद में दुकान पर उतर रहे थे सिलेंडर, भागते कर्मचारियों को घेरा

खाद्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि करोंद इलाके में हमीदिया रोड स्थित ‘नवतारण भारत गैस एजेंसी’ के कर्मचारी घरेलू सिलेंडरों को व्यावसायिक दुकानों पर ऊंची कीमतों में बेच रहे हैं।

  • मौके पर दबिश: सूचना मिलते ही सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी की टीम करोंद स्थित जलसेवा केंद्र के पास पहुंची। वहां कर्मचारी ‘सांई गैस चूल्हा सुधारने की दुकान’ पर सिलेंडर उतार रहे थे।

  • भागने की कोशिश नाकाम: अधिकारियों को देखते ही कर्मचारी गाड़ी लेकर भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

  • दस्तावेज नहीं दिखा सके: पकड़े गए कर्मचारियों ने अपने नाम चंद्रपाल और मुकेश पाल बताए। वे सिलेंडरों की डिलीवरी से जुड़ा कोई बिल, रसीद या वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मौके से 79 सिलेंडरों से भरी गाड़ी जब्त की गई (जिसे बाद में अभिषेक गैस एजेंसी को सौंपा गया)।

  • गायब किए भरे सिलेंडर: दुकान की जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने दुकान से 2 खाली सिलेंडर लेकर भरे हुए सिलेंडर दिए थे। अधिकारियों के पहुंचते ही दुकान संचालक ने भरे हुए सिलेंडर गायब कर दिए और कोई रसीद पेश नहीं कर सका। नवतारण भारत गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा; 1000 सिलेंडर और गाड़ियां जब्त, एडीएम ऑफिस से दबाव की कोशिश

अरेड़ी गांव के अवैध गोदाम में मिले 900 से ज्यादा सिलेंडर

कर्मचारियों की कड़ाई से पूछताछ के बाद खाद्य विभाग की टीम अयोध्या नगर के अरेड़ी गांव स्थित एक अवैध गोदाम पहुंची। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए:

  • गाड़ियों में भरे मिले सिलेंडर: गोदाम में तीन ट्रकों और एक लोडिंग वाहन में भारी संख्या में सिलेंडर रखे हुए थे।

  • अन्य कंपनियों के भी सिलेंडर बरामद: गोदाम से भारत गैस के 550 भरे और 346 खाली सिलेंडर मिले। इसके अलावा एचपी कंपनी के 26, इंडेन का 1 और 3 कमर्शियल (व्यावसायिक) सिलेंडर भी जब्त किए गए।

  • संचालक पर मामला दर्ज: कर्मचारियों ने बताया कि वे एजेंसी संचालक सहर्ष उर्फ विपुल तारण के इशारे पर यह अवैध सप्लाई कर रहे थे। संचालक और कर्मचारियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) एवं कालाबाजारी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 कार्रवाई रोकने कलेक्ट्रेट और नेताओं के फोन से बनाया दबाव!

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक सहर्ष तारण मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई रुकवाने के लिए प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनवाने लगा।

अधिकारियों का दावा है कि उनके मोबाइल पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ एडीएम सुमति पांडे के रीडर दीपक सक्सेना के लगातार फोन आए। इसके अलावा राजनीतिक स्तर से भी दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने किसी की न सुनते हुए पूरी जब्ती और कार्रवाई को अंजाम दिया।

Back to top button