FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

साइबर हमलों की बाढ़: पाकिस्तान से 15 लाख हमले, 150 ही असरदार रहे

साइबर हमलों की बाढ़: पाकिस्तान से 15 लाख हमले, 150 ही असरदार रहे

साइबर हमलों की बाढ़: पाकिस्तान से 15 लाख हमले, 150 ही असरदार रहे। महाराष्ट्र साइबर सेल ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी हैकरों ने भारत में 15 लाख साइबर अटैक किए। इनमें से सिर्फ 150 ही कामयाब रहे। सेल ने ये हमले करने वाले सात एडवांस्ड परसिसटेंट थ्रेट (APT) ग्रुप्स की पहचान की है।सेल ने बताया कि सीजफायर के बाद भी भारतीय वेबसाइटों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और सेंट्रल-ईस्ट देशों से साइबर अटैक का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, सेल ने मुंबई एयरपोर्ट से डेटा चुराने, एविएशन, म्यूनिसिपैलिटी सिस्टम और चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक करने के दावे खारिज कर दिए। वहीं, कनफ्लिक्ट से जुड़ी 5 हजार से ज्यादा फर्जी खबरें भी हटाईं।

संघर्ष विराम के बाद भारत में कम हुए हमले

महाराष्ट्र साइबर कार्यालय प्रदेश सरकार के तहत नोडल कार्यालय है जिस पर साइबर अपराध की जांच और सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अधिकारी ने कहा, जांच में पता चला कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं।

ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशियाई देशों से जारी हैं। महाराष्ट्र साइबर कार्यालय ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी सूचनाओं के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और 83 फर्जी समाचार पोस्ट में से 38 को हटा दिया है।

इस तरह रोकें साइबर हमले

आनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। नागरिक तत्काल मदद के लिए 1945 और 1930 डायल कर सकते हैं।- कॉल रिसीव होने के बाद विश्लेषक कालर से संपर्क करते हैं। करीब 100 फोन लाइनें एक साथ काम कर रही हैं।- 1930 और 1945 दोनों नंबरों पर प्रतिदिन सात हजार कॉल आती हैं। साइबर जालसाजों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करके 2019 से अब तक 600 करोड़ रुपये बचाए गए हैं। पिछले छह महीनों में ही 200 करोड़ से अधिक रुपये बचाए गए हैं।

साइबर हमलों की बाढ़: पाकिस्तान से 15 लाख हमले, 150 ही असरदार रहे

Back to top button