Flood in Shivpuri: शिवपुरी में सेना ने संभाली कमान तो बची जान
शिवपुरी, Flood in Shivpuri। बुधवार को जिले में बारिश और बाढ दोनों से राहत मिली। सुबह से रुक-रुक का बारिश होती रही, लेकिन पिछले दो दिनों की तरह आसमान से आफत बनकर नहीं बरसी।
इसके चलते सेना ठीक से रेस्क्यू भी कर पाई। सिंध के उफान पर आने के बाद करैरा-नरवर बेल्ट में परेशानी बढ़ गयी है। मंगलवार से यहां सैकड़ों लोग फंसे हुए थे जिन्हें बचाने के लिए बबीना से सेना की बाढ़ नियंत्रण टुकड़ी मंगवार रात ही पहुंच गई।
इसके पहले आरटीसी कैंपस करैरा के आइटीबीपी जवान रेस्क्यू में जुट गए। बुधवार सुबह युद्धस्तर पर रेस्क्यू शुरू हुआ और सेना के साथ एनडीआरएफ ने मिलकर एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान किस तरह की जनहानि की बात भी सामने नहीं आई। दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किये कि अब जनहानि जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन राहत सामग्री का वितरण युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त बैराड़ के तीन गांव में फंसे हुए 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिले का गवालियर से फिर से संपर्क स्थापित हो गया है। मोहना पर पुल उखड़ने के बाद मोहना सिटी से होकर पुराने पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया है। वहीं श्योपुर और शिवपुरी की बीच कुनो पुल टूट गया है जिससे दोनों जिलों के बीच आवागमन बंद हो गया है।
ADVERTISEMENT
Ads by Jagran.TV
Flood in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालात, 1,281 गांव डूबे, 6,220 व्यक्तियों को बचाया