Site icon Yashbharat.com

सवारी ऑटो में लगी आग: ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, स्थानीय लोगों की मदद से पाया आग पर काबू

1000964308

सवारी ऑटो में लगी आग: ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, स्थानीय लोगों की मदद से पाया आग पर काब

कटनी- कोतवाली थाना क्षेत्र शासकीय जिला चिकित्सालय के पास दोपहर लगभग 01:50बजे एक चलती हुई सवारी ऑटो में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब ऑटो मुड़वारा स्टेशन से होते हुए शासकीय जिला चिकित्सालय के पास पहुंची और अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जो डीजल टैंक तक पहुंच गईं। आग लगनें की जानकारी लगते ही ऑटो चालक ने तत्परता से भागकर अपनी जान बचाई।

 

गनीमत रही की ऑटो में कोई सवारी नहीं थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हों सका, इस आगजनि में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें उठती देखी, तो उन्हें तत्काल चिंता हुई। आसपास के मेडिकल संचालको और मिस्टर चाट भंडार की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।

Exit mobile version