katni
बेहोशी की दवा देने के बाद आया नहीं होश: फाइनेंस कम्पनी कर्मचारी की सड़क हादसे में इलाज दौरान मौत
बेहोशी की दवा देने के बाद आया नहीं होश: फाइनेंस कम्पनी कर्मचारी की सड़क हादसे में इलाज दौरान मौत

कटनी। सड़क हादसे में घायल युवक की गलत इलाज से इलाज दौरान मौत हो गयी है बताया जा रहा है की मृतक -कीर्ति जैन पिता राजेंद्र जैन 45 वर्ष निवासी गाँधी गंज चोला मंडलम फाइननेस कम्पनी में काम करते रहे 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी कम्पनी काम करा रही थी।
कम्पनी के काम से बह स्लीमनाबाद गए हुए थे तभी स्लीमनबाद के पास कार चालक ने बाइक में ठोंकर मार दी थी तभी उनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था कल डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने के लिए कहा गया था।
तभी घायल को बेहोशी की दवा दी गयी जिसके बाद से उसको होश नहीं आया ओर मौत हो गयी।
परिजनों का आरोप है की हॉस्पिटल द्वारा ओवर डोज या गलत दवा देने से कीर्ति की मौत हुयी हो गयी पुलिस द्वारा शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा व् मामले की जांच की जा रही है








