Latest

अंततः मान गए एकनाथ शिंदे, नई सरकार में बनेंगे डिप्टी सीएम, शहरी विकास मंत्रालय के रहेंगे मंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुंबई। महाराष्ट्र में महामुति की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नाराज चल रहे शिवसेना नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मान गए हैं और वो देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनने वाली महायुति सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे। उनके पास शहरी विकास मंत्रालय रहेगा। नई सरकार का शपथग्रहण 5 दिसंबर को होगा।गौरतलब है कि हालिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापस लौटी है। इसमें शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम को घोषणा की थी कि नई महायुति सरकार 5 दिसंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी।

Back to top button