फेस्टिव सीजन की छुट्टी: केंद्रीय विद्यालयों में 10 दिन का अवकाश, जानें तारीखें!

holiday

फेस्टिव सीजन की छुट्टी: केंद्रीय विद्यालयों में 10 दिन का अवकाश, जानें तारीखें!। छत्‍तीसगढ़ के निजी-सरकारी स्कूलों में सात से 12 अक्टूबर तक दशहरा के लिए छह दिन का अवकाश रहेगा। वहीं केंद्रीय विद्यालयों में आठ से 17 अक्टूबर यानी 10 दिन का शरद ऋतु अवकाश रहेगा।

नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी

राज्य सरकार की ओर से निर्धारित की गई छुट्टियों के अनुसार अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों व डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों में अवकाश रहेगा। 13 अक्टूबर के लिए रविवार है। इस दिन देश भर में छुट्टियां रहेगी।

दीपावली पर 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक अवकाश रहेगा। शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर 2024 तक कुल छह दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य सरकार ने इस छुट्टी के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की योजना भी बनाई है, ताकि छात्रों को इस दौरान अध्ययन और अवकाश के बीच एक संतुलन बनाने का अवसर मिले।

छुट्टियों का कार्यक्रम

दीपावली: स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगे।

शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा।

गर्मी की छुट्टियां: एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं..." वीडियो कॉल पर सेना की सरेंडर अपील ठुकराकर बोला लश्कर कमांडर लतीफ भट, मुठभेड़ में ढेर