Site icon Yashbharat.com

मासूम पुत्र को गोद में लेकर ट्रेन के सामने आया पिता, पुत्र की मौत, पिता गंभीर 

IMG 20241120 WA0016

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के हरदुआ स्टेशन के पास मासूम बच्चे को गोद में लेकर एक पिता ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की ठोकर से जहां मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कुठला थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हादसा मानते हुए मर्ग कायम किया है। मामले में आत्महत्या किए जाने की चर्चाएं भी है। बच्चे की मां की मौत बीते वर्ष हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पत्नी कीi मौत से दुखी पति मासूम को साथ लेकर ट्रेन के सामने आ गया था। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि कन्हैया बर्मन निवासी ग्राम हरदुआ थाना कुठला दो वर्षीय बेटे राजू बर्मन के साथ 16 नवंबर को खेत गया था। रास्ते में रेलवे लाइन पड़ती है। आशंका है कि जब वह मासूम बच्चे के साथ रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन आ गई और पिता-पुत्र दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई है। पिता गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जबलपुर में जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक साल पहले मां की भी मौत हो गई है, पत्नी के बाद पिता ने बच्चे को भी खो दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जाँच मे लिया है।

Exit mobile version