Farmer Protest: 8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, किस पर रहेगी पाबंदी

bharat_band

नई दिल्ली । Farmer Protest: 8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, किस पर रहेगी पाबंदी किसानों ने नए कृषि बिल के विरोध 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में जय किसान आंदोलन से जुड़े योगेंद्र यादव ने बताया कि आठ तारीख को भारत बंद रहेगा लेकिन चक्का जाम शाम को तीन बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूध, फल, सब्जी आदि के वितरण व्यवस्था पर रोक रहेगी। हालांकि शादियों व आपातकालीन सेवाओं पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी।

8 तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा। दूध-फल-सब्ज़ी पर रोक रहेगी। शादियों और इमरजेंसी सर्विसेज़ पर किसी तरह की रोक नहीं होगी: सिंघु बॉर्डर पर जय किसान आंदोलन से योगेंद्र यादव

गौरतलब है देश में नए कृषि कानून को लेकर विरोध बढ़ते जा रहा है। अब अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह भी किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर विजेंदर सिंह आज किसानों के बीच पहुंचे और ऐलान किया कि अगर किसानों से जुड़े काले कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड लौटा देंगे। गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड खेल के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए बॉक्सर विजेंदर सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे। विजेंदर सिंह ने कहा, “अगर सरकार ये काले कानून वापस नहीं लेती तो मैं सरकार को खेल का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल पुरस्कार वापस करूंगा।”

इसे भी पढ़ें-  PAK vs SL: उधर वेलिंग्टन में भारत की जीत का जश्न, इधर लाहौर में 'पाकिस्तान दहन'- 110 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में विजेंदर सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। अगर केंद्र सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तो वह अपना अवॉर्ड वापस कर देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को दिलजीत दोसांझ भी किसानों के बीच पहुंचे हुए हैं। यहां दिलजीत ने किसान आंदोलन के लिए एक करोड़ रुपए भी देने का ऐलान किया है। इसके अलावा भी कई बड़ी हस्तियां किसान आंदोलन के समर्थन में उतर चुकी है।

किसानों का आंदोलन अब देशव्यापी होते जा रहा है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों ने सरकार से समझौता करने से इनकार करते हुए कहा है कि नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने से कम में वह नहीं मानेंगे। सरकार से नौ दिसंबर को छठवीं बार बातचीत होनी है, इससे पहले किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।