katni

Fake Id Facebook News Katni : फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज

कटनी(विवेक शुक्ला)। रंगनाथनगर थाना अंतर्गत द्वारका सिटी निवासी एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक द्वारका सिटी निवासी 21 वर्षीय नम्रता पति निखिल हसानी के द्धारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी कोई फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अश्लील मैसेज करता है।

पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।

 

Back to top button