Facebook tricks: यात्री ने ऐसे बचाई एयरलाइन की बैगेज फीस, एयरपोर्ट पर पहना 15 शर्ट
नेशनल डेस्क। विमानन कंपनियां डाल-डाल तो यात्री पात-पात। विमानन कंपनियां सामान ले जाने की मात्रा कम करती जा रही हैं, तो लोग भी बैग का वजन घटाने की नई-नई तरकीबें अपनाने लगे हैं। ऐसा ही एक वाकया फ्रांस के नाइस हवाई अड्डे पर देखने को मिला जब एक विमान यात्री ने बैग का वजन घटाने के लिए उसमें रखे सभी 15 शर्ट और जंपर को निकालकर पहन लिया। मजेदार तो ये तब हुआ जब यात्री ने फेसबुक से ट्रिक देखकर किया। अक्सर फेसबुक में बैगेज को वेटलेस करने की ट्रिक्स डिफाल्ट शो होती हैं।
दरअसल स्कॉटलैंड निवासी जॉन इरविन स्वदेश रवाना होने के लिए फ्रांस के नाइस हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका बैग बहुत भारी है और इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अपना सामान हल्का करने के लिए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही 15 शर्ट और जंपर्स पहन लिए। इसके बाद उन्होंने परिवार संग एडिनबर्ग के लिए उड़ान भरी।

