Saturday, May 23, 2026
Latest:
GadgetsLatestTechnology

Facebook ने लॉन्च किया नया फीचर, बिना डाउनलोड किए खेलें कोई भी गेम

Facebook ने यूजर्स को तोहफा देते हुए क्लाउ़ड गेमिंग सर्विस को लॉन्च किया। इसकी वजह से Facebook यूजर्स अब बिना डाउनलोड किए गेम खेल सकते हैं। वे Asphalt-9 जैसी हेवी गेम का भी इसके जरिए मजा उठा सकते हैं। इस नए फीचर का लाभ अभी एंड्राइड यूजर्स और डेस्कटॉप पर वेब वर्जन का उपयोग करने वाले यूजर्स को मिलेगा। Apple iOS यूजर्स इस फीचर का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

इस नए अपडेट के चलते फेसबुक यूजर्स को गेमिंग के लिए अलग से टैब दिया जाएगा जिस पर क्लिक कर वे कई तरह के गेम बिना डाउनलोड किए खेल सकेंगे। इसकी वजह से उनकी डेटा और मेमोरी की बचत होगी। फेसबुक क्लाउड में किसी कंट्रोलर की जरूरत नहीं होगी, मोबाइल की तरह फेसबुक पर गेम खेल सकेंगे। इसकी वजह से गेमिंग अब आसान हो जाएगी।
उपाध्यक्ष (प्ले) Jason Rubin ने कहा, ‘हम iOS पर क्लाउड गेम लॉन्च नहीं कर रहे हैं। एंड्राइड यूजर्स और वेब यूजर्स फेसबुक पर बिना डाउनलोड के गेम्स का आनंद उठा रहे हैं। हम iOS के लिए अन्य विकल्प पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में ट्रायल के दौरान प्रति सप्ताह 2 लाख यूजर्स ने क्लाउड गेमिंग सर्विस का उपयोग किया।’ उनका मानना है कि क्लाउड गेमिंग के यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम