Indian Railway: गरीब रथ और बिलासपुर -रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस में लगाये जा रहे एक्स्ट्रा कोच
Indian Railway: गरीब रथ और बिलासपुर -रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस में लगाये जा रहे एक्स्ट्रा कोच

Indian Railway: गरीब रथ और बिलासपुर -रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस में लगाये जा रहे एक्स्ट्रा कोच।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कोच हमेशा ही लगाए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में गर्मियों के मौसम में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ियों में नीचे दर्शाए गए विवरण अनुसार अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं :
1) गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस में दिनांक 08 जून 2024 शनिवार को एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाने का निर्णय लिया है।
2) गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस में दिनांक 07.06.2024 दिन शुक्रवार को गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर से एवं गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस में दिनांक 08.06.2024 दिन शनिवार को गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन रीवा से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जायगा I
यह सुविधा मिलने से जबलपुर से मुंबई तथा रीवा से बिलासपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी ।








