Exit Poll दक्षिण भारत में ‘मोदी मैजिक’, आंध्र प्रदेश-केरल-तमिलनाडु-तेलंगाना में फायदा
दक्षिण भारत में 'मोदी मैजिक', आंध्र प्रदेश-केरल-तमिलनाडु-तेलंगाना में फायदा

Exit Poll दक्षिण भारत में ‘मोदी मैजिक’, आंध्र प्रदेश-केरल-तमिलनाडु-तेलंगाना में फायदा यह कहना है एग्जिट पोल का तेलंगाना को लेकर एग्जिट पोल में एनडीए को 33 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी, बीआरएस को 20 फीसदी, एआईएमआईएम को 2 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. वहीं, सीटों की बात करें तो एनडीए के खाते में 7-9, इंडिया गठबंधन को 7-9 और अन्य के खाते में 0-1 सीट जाती दिख रही हैं.
आंध्र प्रदेश में एनडीए का जलवा, एग्जिट पोल में कांग्रेस नहीं खोल पा रही खाता
आंध्र प्रदेश में एनडीए को 53 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 3 फीसदी, वाईएसआरसीपी को 42 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. सीटों के लिहाज से यहां एनडीए बाजी मारता दिख रहा है. आंध्र प्रदेश में 21-24 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं. वहीं, वाईएसआरसीपी को 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं. आंध्र प्रदेश में इंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है.
तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन का दिखेगा जलवा
तमिलनाडु में एनडीए को 19 फीसदी वोट, इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी, एआईएडीएमके को 21 फीसदी और अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जाने की संभावना है. तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को 37-39 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, एनडीए के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं.
केरल के एग्जिट पोल में किसे मिली बढ़त? यहां देखें पहला आंकड़ा
एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में केरल को लेकर पहला आंकड़ा जारी हो गया है. यहां एनडीए को 1-3 सीट, यूडीएफ को 17-19, एलडीएफ को 0 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है. वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो यूडीएफ को 42 फीसदी, एलडीएफ को 33 फीसदी, एनडीए को 23 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी मत मिलने की संभावना है.







