EXIT POLL 2024 Results LIVE: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे
EXIT POLL 2024 Results LIVE: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

EXIT POLL 2024 Results LIVE: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी, एग्जिट पोल के नतीजे tkjh df, tk jgd gS!! लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को हो रहा है। 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर मतदान 6 बजे खत्म हो जाएगा। उसके बाद चुनाव का एग्जिट पोल जनता के सामने आने शुरू हो जाएंगे। 4 जून को वोटों की गिनती शुरू होगी, जिससे पता चल जाएगा कि पीएम मोदी का जादू चला या फिर इंडी गठबंधन की सरकार बनी।
दरअसल, चुनाव के घोषणा के बाद आचार संहिता लग जाती है। ऐसे में बीच चुनाव में एग्जिट पोल या सर्वे करना कानूनी रूप से गलत होता है। नियम यह कहता है कि आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल दिखाने शुरू कर सकते हैं। यानि कि 1 जून को शाम 6 बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। उसके आधे घंटे बाद एग्जिट पोल को लाइव किया जाएगा।
Exit Poll Results 2024 LIVE News Updates In Hindi
1 June 2024
1 June 2024
5 : 04 : 23 PM
वाराणसी से भजापा के उम्मीदवार PM मोदी, समर्थकों को जीत की उम्मीद
2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी उम्मीदवार हैं। भाजपा ने पीएम मोदी के पहले लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें वडोदरा व वाराणसी से उतारा था, लेकिन जीत के बाद उन्होंने वाराणसी को अपने पास रखा था। उनके सामने सपा व कांग्रेस के साझा उम्मीदवार अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। वह पीएम मोदी से 2014 व 2019 से हार चुके हैं।







