Latest

Exit Poll 2024 Live: 5 एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड गर्मी में बहुमत, 150 के आसपास सिमटा इंडी गठबंधन

Exit Poll 2024 Live: 5 एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड गर्मी में बहुमत, 150 के आसपास सिमटा इंडी गठबंधन

Exit Poll 2024 Live: 5 एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड गर्मी में बहुमत, 150 के आसपास इंडी गठबंधन सिमटा है।  आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए…

News24-today’s chanakya exit poll: न्यूज24-टुडेज चाणक्य का ओडिशा का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा बीजद कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 16 4 1 0
07:34 PM, 01-JUN-2024
इंडिया टुडे के बिहार के एग्जिट पोल
सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस राजद जदयू लोजपा
इंडिया टुडे 13-15 1-2 6-7 9-11 5

India today-axis my india exit poll: इंडिया टुडे के झारखंड एग्जिट पोल के नतीजे
सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
इंडिया टुडे 8-10 2-3 2-4
07:24 PM, 01-JUN-2024
Exit Poll 2024: राजस्थान के एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
टाइम्स नाउ 18 7 0
इंडिया टीवी 21-23 2-4 0

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मध्य प्रदेश के नतीजे
एबीपी सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।

Exit Poll India: महाराष्ट्र में एनडीए को 30 के करीब सीटें मिल सकती हैं
रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं।

Exit Poll 2024: राजस्थान में कांग्रेस को हो सकता है फायदा
टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है।

India today-axis my india exit poll: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एमपी में भाजपा को 28-29 सीटें
इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है।

Exit Poll 2024: एमपी में भाजपा कर सकती है सूपड़ा साफ
न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां खाता भी खोलती नहीं दिख रही है।

Exit Poll results: यूपी में एनडीए को बहुमत
रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

Back to top button