Saturday, May 16, 2026
Latest:
EntertainmentFEATURED

Exclusive: विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जल्द बनेगा राम मंदिर

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के नवनिर्वाचित अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएएस कोकजे न कहा है कि राममंदिर निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है और राम मंदिर का निर्माण जल्द किया जाएगा.

न्यूज18 से खास बातचीत में कोकजे ने कहा कि विहिप संयुक्त हिन्दू परिवार अभियान चलाएगा क्योंकि परिवार टूटने की वजह से संस्कार खत्म होते जा रहे हैं और छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं हो रहीं हैं.

उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में संस्कार की कमी होती जा रही है. समाज संस्कारों की कमी से जूझ रहा है. इसीलिए समाज में महिलाओं का अपमान हो रहा है. और छोटी छोटी बच्चियों का रेप हो रहा है. उन्होंने कहा इसीलिए संयुक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा.

इसे हिंदू वोट बैंक से जोड़े जाने के सवाल पर कोकजे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् कोई राजनीतिक दल नहीं है. इसका किसी वोट बैंक से लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि संगठन समाज के लिए और राम मंदिर निर्माण के लिए.
राम मंदिर बनने में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर जल्द बनेगा. उन्होंने कहा कि विवाद सिर्फ जमीन को लेकर है. उन्होंने कहा इसका हल या तो न्यायालय कर दे या फिर दोनों पक्ष साथ बैठकर निकालें. उन्होंने कहा कि सरकार कानून बनाकर भी ऐसा काम कर सकती है. उन्होंने कहा कि जमीन विवाद जैसे ही सुलझ जाएगा, मंदिर बनने का काम शुरू हो जाएगा.

धारा 370 पर उन्होंने कहा कि ये संविधान का सवाल है. और इसका विश्व हिंदू परिषद से कोई लेना देना नहीं है. वहीं एससीएसटी एक्ट में संशोधन को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का सड़कों पर विरोध नहीं होना चाहिए.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply