katni

Exclusive: कटनी निवासी जीजा ने दी थी हत्या की सुपारी

कटनी। रानी दुर्गावती विश्वविघालय के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एमएससी बॉटनी की पढ़ाई कर रही छात्रा पर किए गए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक तरफा प्यार में पड़े छात्रा के कटनी निवासी जीजा ने ही उसकी हत्या की साजिश रची और 50 हजार की सुपारी देकर हमला करवाया था। छात्रा हॉस्टल के पास थी इसलिए आरोपित उसकी हत्या नहीं कर पाए।

रविवार को क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है जबकि मुख्य आरोपित छात्रा का कटनी के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी जीजा की तलाश की जा रही है।
जबलपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि 13 जून की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एमएससी बॉटनी की पढ़ाई कर रही छात्रा सतना निवासी प्रिया गुप्ता पर एक्टिवा सवार तीन युवकों ने हमला किया था। हमले में प्रिया को कमर के नीचे गंभीर चोटें आई थीं। मामले में चुनावी रंजिश समेत अन्य कारण सामने आ रहे थे। मामले में जांच के दौरान रादुविवि के हास्टल में रहने वाली छात्राओं, वार्डन के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की गई।

इसमें पता चला कि प्रिया के कटनी के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी जीजा वेदप्रकाश गुप्ता ने विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में जाकर प्रिया से विवाद कर धमकाया था तथा प्रिया को जीजा वेदप्रकाश फोन पर भी विवाद करता था। घायल छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह सतना में अपने परिजन के साथ रहती है तथा 12वीं कक्षा तक नवोदय विद्यालय में पढ़ाई की थी। वहीं आगे की पढ़ाई के लिए कटनी निवासी बड़ी बहन रोशनी के घर पिता ने भेजा था। जीजा वेदप्रकाश उससे अभद्रता करता था। जिसकी जानकारी पिता को दी तो उन्होंने उसे रादुविवि में पढ़ाई करने भेज दिया।

हुलिए के आधार पर तीनों आरोपित गिरफ्तार
एक्टिवा सवार तीनों आरोपितों को हुलिए के आधार पर पहचान लिया गया। आरोपितों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम घमापुर चुंगी चौकी बीएम कॉलोनी बरुउ मोहल्ला निवासी रोहित सिंह ठाकुर, लालमाटी गोपाल होटल घमापुर निवासी निखिल लालवानी उर्फ कंजा, सिद्धबाबा रोड घमापुर निवासी विवेक कनौजिया बताया है। आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है।

कटनी निवासी जीजा ने दी थी हत्या की सुपारीघायल छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह सतना में अपने परिजन के साथ रहती थी। प्रिया ने 12 वीं कक्षा तक नवोदय विद्यालय में पढ़ाई की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए कटनी निवासी बड़ी बहन रोशनी के घर आ गई थी। जहां जीजा वेदप्रकाश गुप्ता उसे अभद्रता करता था। इसकी जानकारी पिता को दी तो उन्होंने उसे रादुविवि में पढ़ाई करने भेज दिया। जीजा वेदप्रकाश उस पर लगातार कटनी लौटने का दबाव बना रहा था। प्रिया के इंकार पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस जानकारी के बाद पुलिस ने कटनी में वेदप्रकाश के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हाो चुका था। उसकी पत्नी रोशनी ने बताया कि उसके पति का चरित्र खराब है। उनकी हरकतों से तंग होकर बहन जबलपुर में पढ़ रही है।

वेदप्रकाश के कहने पर संजय ने दी थी सुपारी
आरोपितों ने बताया कि बेलबाग ललित कॉलोनी केन्द्रीय जेल के पीछे रहने वाले संजय गौतेल ने प्रिया की हत्या की सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर 5-5 हजार रूपए दिए गए थे। पुलिस ने आरोपित संजय गौतेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वेदप्रकाश के कहने पर उसने सुपारी दी थी।

हॉस्टल के गार्ड ने की थी मुखबिरी
आरोपित संजय ने बताया कि उसका परिचय कटनी निवासी वेदप्रकाश गुप्ता से था। वेदप्रकाश ने 50 हजार रूपए में प्रिया की हत्या की सुपारी दी थी। उसे प्रिया के हॉस्टल के पास ले जाकर उसकी पहचान भी कराई थी। हॉस्टल के गार्ड गोराबाजार धोबीघाट निवासी मोहन चौधरी को रूपए देकर प्रिया के आने-जाने की जानकारी देने के लिए राजी किया। गार्ड की सूचना पर ही आरोपित रोहित, निखिल और विवेक 13 जून को गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और प्रिया पर चाकू से हमला कर भाग निकले। पुलिस ने चौकीदार मोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button