Latestमध्यप्रदेश

Exam Alert: 10th व 12th की परिक्षाएं स्थगित करने की मांग, सरकार को भी सता रही यह चिंता

Exam Alertदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बड़ी चिंता में डाल दिया है।

एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई और आइसीएसई की बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख का ऐलान तो कर दिया, लेकिन कोरोना वायरस इसी गति से बढ़ता रहा तो परीक्षाएं आयोजित करना खतरे से खाली नहीं होगा।

इस बीच, बड़ी संख्या में माता-पिता और छात्र परीक्षाएं स्थगित की मांग कर रहे हैं। बता दें परीक्षाओं को अब सिर्फ दो हफ्ते ही बाकी हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ताजा खबर है कि आगे का फैसला लेने के लिए एचआरडी ने स्वास्थ्य तथा गृह मंत्रालय को पूरी जानकारी देते हुए राय मांगी है।

Back to top button