चार माह बाद भी नहीं लगा चोरी का सुराग: शांतिनगर कालोनी में जैसवानी परिवार के यहां हुई थी साढ़े 8 लाख की चोरी
चार माह बाद भी नहीं लगा चोरी का सुराग: शांतिनगर कालोनी में जैसवानी परिवार के यहां हुई थी साढ़े 8 लाख की चोरी
कटनी।चार माह बाद भी नहीं लगा चोरी का सुराग: शांतिनगर कालोनी में जैसवानी परिवार के साढ़े 8 लाख की चोरी यहां हुई थी। माधवनगर थाना अंतर्गत शांतिनगर कालोनी निवासी जैसवानी परिवार के यहां हुई साढ़े आठ लाख रूपए की चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस वारदात के चार माह बाद उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।
चार माह बाद भी नहीं लगा चोरी का सुराग: शांतिनगर कालोनी में जैसवानी परिवार के यहां हुई थी साढ़े 8 लाख की चोरी
गौरतलब है कि शांतिनगर कालोनी निवासी जैसवानी परिवार के यहां बीते वर्ष 4 अगस्त 2023 की दरम्यानीरात अज्ञात चोरों ने उस समय धावा बोला था, जब पूरा परिवार भूतल पर गहरी नींद में था।
उसी दौरान बदमाश प्रथम तल पर लगी खिडक़ी की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और अंदर से लगभग 15 तोला वजनी सोने के जेवर व 1 लाख रूपए नगद सहित लगभग साढ़े 8 लाख रूपए कीमत का सामान लेकर चंपत हो गए। दूसरे दिन चोरी की शिकायत अरूण कुमार जैसवानी के द्धारा थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला तो दर्ज किया लेकिन वारदात के चार माह बाद भी उनकी गिरफ्तारी तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।