FEATUREDjabalpurमध्यप्रदेश

EOW News: जेडओ के लॉकर से निकली नोटों की गड्डियां, सोना-चांदी के जेवर

Gwalior EOW News: ग्वालियर। बिल्डर को मकान तोड़ने की धमकी देकर उनसे 50 हजार की रिश्वत वसूलते रंगे हाथ पकड़ा गया, नगर निगम का जेडओ मनीष कनौजिया पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने मयूर मार्केट की एसबीआइ ब्रांच में जाकर मनीष और उसकी मां के नाम ज्वॉइंट लॉकर खाता चैक किया। बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में ईओडब्ल्यू की टीम ने घूसखोर मनीष का लॉकर खुलवाया तो उसमें नोटों की गड्डि्यां घुसी थी।

अचल संपत्ति की जानकारी: मनीष कन्नौजिया ने जेडओ की कुसी संभालने के बाद कितना पैसा कमाया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण फ्यूरी पड़ताल कर रही है। मनीष के नाम से मथुरा में जमीन होना भी पता चला है यह पता लगाया जा रहा है कि इस जमीन को उसने मीटर रीडर रहते हुए खरीदा था या जेडओ की कुर्सी संभालने के बाद जमीन का मालिक बना है।
50 हजार रिश्वत ली: निगम के जोनल अधिकारी मनीष कन्नौजिया को गिरवाई निवासी अनूप कुशवाह से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा या। मनीष के साथ टाइमकीपर इंदरसिंह भी शामिल था। मनीष और इंदर सिंह बिल्डर अनूप से 3 लाख की रिश्वत मांग रहे थे उन्हें धमका रहे थे कि पैसा नहीं दिया तो उन्होंने भाटखेड़ी में जो घर बनाए हैं उन्हें तोड़ देंगे। मनीष का कहना था कि वसूली की रकम ऊपर तक पहुचाना पड़ती है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव