विजयराघवगढ़ के कारीतलाई में आयोजित आधार कैम्प का अधीक्षक डाक सेवाएं व महिला बाल विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

कटनी(YASHBHARAT.COM)। अधीक्षक डाक सेवाएं व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा कारीतलाई में आधार केम्प का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर कटनी आशीष तिवारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केन्द्रों के शतप्रतिशत हितग्राहियों के आधार बनाने का कार्य डाक विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अधीक्षक डाक विभाग मोहित पाण्डेय व जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दूल गफ्फार खान द्वारा परियोजना विजयराघवगढ़ के ग्राम कारीतलाई की ग्राम पंचायत भवन में आयोजित आधार शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कुल 48 हितग्राहियों के आधार बनाये जा चुके थे। निरीक्षणकर्ता द्वारा आधार आपरेटर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आधार बनवाने में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई । जिसमें कारीतजाई की आधार आपरेटर प्रियंका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला पाण्डेय, रजना शुक्ला, सुनीता पटेल द्वारा बताया गया कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में नाम पेन से अंकित है, उनके आधार नही बन पा रहे है एवं गर्भवती व धात्री माताओें के आधार में मायके का पता एवं नाम है उनके अपडेट में परेशानी आ रही है। निरीक्षणकर्ता द्वारा उक्त समस्याओं के संबंध में निराकरण बताये गये एवं परियोजना अधिकारी एवं बी.एम.ओं. को इन समस्याओं के हल हेतु निर्देशित किया गया।








