katni

Environment Friendly Scheme: पर्यावरण मित्रों को स्‍कूटी देंगे सीएम शिवराज, कार्यक्रम मे शामिल होने कटनी स्वसहायता समूह की 52 महिलाएं भोपाल रवाना

Environment Friendly Scheme: पर्यावरण मित्रों को स्‍कूटी देंगे सीएम शिवराज, कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए कटनी स्वसहायता समूह की 52 महिलाएं बस से  भोपाल रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाई।

महत्वाकांक्षी पर्यावरण मित्र योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण

मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पर्यावरण मित्र योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण का वृहत कार्यक्रम 03 अक्टूबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान मे आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहो की 52 महिलाएं भोपाल रवाना हुई ।

जिला पंचायत कटनी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना

आज जिला पंचायत मे आयोजित कार्यक्रम मे सुनीता रमेश मेहरा अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया । इसके पूर्व सुनीता मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओ के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास हेतु कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है

पर्यावरण मित्र योजना लागू

इसी कडी मे पर्यावरण को हरा भरा, स्वच्छ रखने के उददेश्य से पर्यावरण मित्र योजना लागू की गई है इस योजना के प्रथम चरण मे मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले के 29 संकुल स्तरीय संगठन को नब्बे हजार रूपये की राशि जारी की गई है इस राशि से वे अपने मन मुताबिक स्कूटी क्रय करेगी जिसका उपयोग पर्यावरण को बचाने, स्वच्छ बनाये रखने, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम हेतु किया जायेगा ।

50 पर्यावरण मित्र तैयार किये जायेगे

इस संबंध मे शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि पर्यावरण मित्र योजना के द्वितीय चरण मे प्रत्येक विकासखण्ड मे 50 पर्यावरण मित्र तैयार किये जायेगे।

जिन्हे प्रशिक्षण उपरांत तैनात किया जायेगा । जिला स्तर पर स्कूटी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा जिसमे चयनित 29 संकुल स्तरीय संगठनो के पदाधिकारी को स्कूटी प्रदाय की जायेगी ।

 

आज के कार्यक्रम मे संजय सोधियॉ, कमलाकर मिश्रा, रामसुजान द्विवेदी, मो सहजाद के अतिरिक्त सानिध्य खरे एवं राजकुमार के साथ साथ बडी संख्या मे महिलाये उपस्थित रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम