
कटनी । एक और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए, सनशाइन अकादमी रायबाड़ा ने 16 जुलाई में स्कूल परिसर में अपने छात्रों के लिए ‘ वेलकम डे ‘ का आयोजन किया। शिक्षकों द्वारा शानदार बातचीत के साथ छात्रों का स्वागत किया गया और स्कूल ने बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक शिक्षण गतिविधियों की व्यवस्था की थी।
बच्चे स्कूल आकार बहुत खुश नज़र आए। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की आराधना करते हुए शूरु किया गया बच्चो का स्वागत विशेष प्रार्थना व वेलकम गीत के द्वारा किया गया। बच्चे स्कूल आकार बहुत खुश नज़र आए। बच्चो का स्वागत विशेष प्रार्थना व वेलकम गीत के द्वारा किया गया। लिटिल सनशाइनर्स के लिए तरह-तरह के गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया बच्चों को इतना उत्साहित और आनंदित देखकर शिक्षिकाओं को भी बड़ी प्रसन्नता हुई। साथ ही साथ स्कूल के सभी बच्चों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया गया।
सभी आनंद करते हुए बच्चे बहुत खुश दिखाई दिए सभी शिक्षकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








