katniमध्यप्रदेश

3 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

3 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की मौजूदगी में हुई कार्रवा

कटनी। तहसीलदार, तहसील कटनी नगर के बेदखली आदेश के पालन में राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को माधवनगर क्षेत्र के ग्राम पड़रवारा स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 83 की कुल 17.93 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से 0.20 हेक्टेयर भूमि पर किए गए कब्जे को हटाया गया।

बताया गया कि उक्त भूमि शासकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हटाए गए अतिक्रमण वाले हिस्से की अनुमानित शासकीय कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा।

मौके पर तहसीलदार कटनी नगर अजीत तिवारी, नजूल तहसीलदार आकाश नीरज एवं संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में रामकुमार एवं जेठूलाल चक्रवर्ती, निवासी कुम्हार मोहल्ला, के कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।

राजस्व अमले ने बेदखली आदेश के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button