Site icon Yashbharat.com

सायना महाविद्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला, जिले भर से आये युवक/युवतियों ने लिया हिस्सा, कई बेरोजगारो को मिला रोजगार 

IMG 20250619 WA0022

कटनी। सायना इटरनेशनल कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट स्टडीज कटनी में रोजगार मेला 2025 का आयोजन किया गया। सायना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सी0 राजेश कुमार ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में देश में बढ़ती बेरोजगारी के आभाव में हमारे देश के युवा दर दर भटक रहे हैं। इस बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग हताश व परेशान हैं वहीं सायना महाविद्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिये किसी वरदान से कम नही है। महाविद्यालय के द्वारा प्रतिवर्ष बेरोजगार युवाओं को अपना रोजगार चुनने के समुचित अवसर प्रदान करने का एक मंच प्रदान करता है, जहॉ देश की प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर उस कंपनी व प्रतिष्ठान में रिक्त पड़े पदों पर सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाता है। इस रोजगार मेले में 300 से अधिक लोग साक्षात्कार देने के लिये रोजगार मेले में शामिल हुए। जिसमें 94 से अधिक बेरोजगार युवक/युवतियों का चयन हुआ। बड़े गौरव की बात है कि कटनी जिले में स्थित सायना महाविद्यालय सर्वाधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला प्रथम निजी महाविद्यालय बना।

इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनीज जैसे- एमआरएफ, ग्रांड मेरेडियन, आयसर मोटर्स, मिंडा इंडस्ट्रीज, फ़िएट ऑटोमोबाइल, एसीसी केलडर्स, महाकौशल, कोटक महिंद्रा, सिपला, इपिक लैब्स, इनॉक्स सोलर एंड विल पॉवर, यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक, SYNA group of industries, प्रीमियर रेफ़्रेक्टरीज़, कंपनियो की मौजूदगी रही।

इस रोजगार मेले में सभी समस्त स्टाफ व छात्र/छात्राओं का सराहनीय सहयोग व योगदान रहा जिन्होने वोलेंटियर के रूप में सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version