Election तीन चरणों की वोटिंग प्रक्रिया पूरी, देश के 15 राज्य में मतदान खत्म
Election तीन चरणों की वोटिंग प्रक्रिया पूरी, देश के 15 राज्य में मतदान खत्म

Election तीन चरणों की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई इसके साथ देश के 15 राज्य में मतदान खत्म हो गए। लोकसभा चुनाव के चलते तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही देश के ऐसे 15 राज्य है जहां मतदान खत्म हो गया। कुछ राज्यों में तीन तो कुछ राज्यों में एक और दो चरण में ही मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब इन राज्यों में चुनाव परिणाम का इंतजार है। इन राज्यों में अधिकतर पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्य शामिल है। साथ ही कुछ राज्य उत्तर भारत के भी है। इन सभी राज्यों में 155 लोकसभा सीटें आती है।
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ऐसे राज्य है। जहां चौथे चरण में चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। मध्य प्रदेश में जहां 8 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं आंध्र प्रदेश की सभी 25 और तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही चौथे चरण में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा में मतदान होगा, लेकिन यहां कहीं पाचंवे तो कहीं सातवें चरण तक मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
अब तक हुए तीन चरणों में देशभर की 543 सीटों में से 283 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं अब 260 सीटों पर और वोटिंग होना है, जहां सातवें चरण तक प्रक्रिया चलेगी।
इन राज्यों में एक चरण में चुनाव संपन्न
राज्य | लोकसभा सीटें | मतदान प्रतिशत |
तमिलनाडु | 39 | 69.72 |
उत्तराखंड | 5 | 57.22 |
केरल | 20 | 71.27 |
गोवा | 2 | 75.20 |
अरुणाचल प्रदेश | 2 | 77.68 |
नागालैंड | 1 | 57.73 |
मिजोरम | 1 | 56.87 |
सिक्किम | 1 | 79.88 |
मेघालय | 2 | 76.60 |
इन राज्यों में दो चरणों में चुनाव संपन्न
राज्य | लोकसभा सीटें | प्रथम चरण | दूसरा चरण |
कर्नाटक | 28 | 69.56 | 70.41 |
राजस्थान | 25 | 57.65 | 65.03 |
त्रिपुरा | 2 | 81.48 | 80.36 |
मणिपुर | 2 | 76.10 | 84.85 |
प्रथम और दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत
इन राज्यों में तीन चरणों में चुनाव संपन्
राज्य | लोकसभा सीटें | प्रथम चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण |
छत्तीसगढ़ | 11 | 68.29 | 76.24 | 71.06 |
असम | 14 | 78.25 | 81.17 | 81.71 |
प्रथम, दूसरे और और चरण का मतदान प्रतिशत