Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

ईद-उल-अजहा..अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

ईद-उल-अजहा..अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

कटनी- इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद)  अकीदत के साथ मनाया गया। चांडक चौक स्थित ईदगाह क्षेत्र और मिशन चौक नगीना मस्जिद में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। नगर निगम की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। चांडक चौक ईदगाह में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 8:00 बजे से की ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।। इसके अलावा मिशन चौक नगीना मस्जिद में भी 8:30 बजे नमाज अदा की गई।

इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं। बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। मिशन चौक में एसडीएम प्रदीप चतुर्वेदी मौजूद रहे, वहीं आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तहसीलदार साक्षी शुक्ला, नायब तहसीलदार आकाश नीरज, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, निरीक्षक अखलेश दाहिया, पटवारी तुलाराम वर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि