Education Institute Associaton अध्यक्ष बने ज्ञान गंगा के नितिन, सचिव का पद आदित्य ने संभाला, लिया यह निर्णय
यश भारत खबर @आशीष शुक्ला
प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं का गठन हुआ ज्ञानगंगा के नीतिन अध्यक्ष, लिटिल किण्डम सचिव आदित्य गायकवाड़ बने
जबलपुर, यश भारत। कोरोना वायरस के चलते स्कूल संचालकों को जिस तरीके से फीस को लेकर परेशान होना पड़ा है एक तरफ शासन ने साफ तौर पर कहा है कि तीन महीने की फीस नहीं लेंगे। सिर्फ डयूशन फीस लेंगे। काफी दिक्कतों को देखते हुए प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं ने एक एसोसियशन का गठन कर लिया है। आज दोपहर बाद हुई बैठक में जबलपुर प्राइवेट गैर अनुदान स्कूल एसोसियेशन का गठन किया है। इसका अध्यक्ष ज्ञान गंगा स्कूल के नीतिन जैन को बनाया गया है। उपाध्यक्ष सुधान्शु गुप्ता एमएम इंटरनेशनल स्कूल, सचिव आदित्य गायकवाड़ लिटिल किंडम स्कूल, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष ब्रजेश मित्तल वीजिटीम वैली स्कूल को चुना गया है। बताया गया है कि यह संघ अपनी समस्याओं को लेकर शीघ्र ही कलेक्टर और राज्य शासन से भी मिलेगा।

