Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

एन.ए .एस.की तैयारी कराने में जुटा शिक्षा वि भाग का अमला

एन.ए .एस.की तैयारी कराने में जुटा शिक्षा वि भाग का अमल
कटनी /आगामी 4 दिसंबर2024 को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा तीसरी और छठवीं में होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धता सर्वेक्षण कार्यक्रम की परीक्षा में अपने जिले को ऊंचाइयों तक पहुँचाने के मूल मकसद से इन दिनों जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों का मैदानी दौड़ा युद्ध स्तर पर चल रहा है.

 

इसी कड़ी में गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र कटनी के जन शिक्षक राजेश चौबे द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन विद्यालय में पहुँच कर शाला में शिक्षकों द्वारा कराई जा रही परीक्षा की तैयारी को सूक्ष्मता से जाँचा और परखा गया.एन.ए. एस.की पढ़ाई के दौरान शिक्षकों को होने वाली तमाम दिक्क़तों को जनशिक्षक द्वारा नोट करके कक्षा छठवीं में स्वयं जाकर एक काल खंड में बच्चों को गणित का पाठ पढ़ाते हुए,बच्चों द्वारा प्रश्नों का उत्तर देने में होने वाली कठिनाइयों का उन्होंने नजदीकी से साक्षातकार किये.कठिनाइयों से परिचित होने के उपरांत, जनशिक्षक श्री चौबे ने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों की बैठक लेकर उनसे उनकी कठिनाइयों पर भी सीधा संवाद किये , शिक्षकों के हर एक कठिनाइयों का बिन्दुवार निराकरण करते हुए उन्होंने प्रत्येक शिक्षक को आधुनिकतम कला से पढ़ाई को रुचिकर बनाकर उसे विद्यार्थियों के समक्ष जाकर सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत करने का नमूना भी कक्षाओं में प्रदर्शित करने में जरा भी संकोच नहीं किये.

 

जनशिक्षक ने माध्यमिक शाला के शिक्षकों को बताया कि शिक्षक गण पाठ्यक्रम के अलावा बच्चों को अपने सूझबूझ से वह सब दे सकते हैं , जिसमें बच्चों के तर्कशक्ति में विकास सहित बौद्धिक बढ़ोत्तरी निहित हो. उन्होंने इस हेतु मनगणितऔर शुद्धलेखन को पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल कर इसे प्रतिदिन कक्षाओं में आयोजित करने की समझाइस भी शिक्षकों को बैठक के दौरान दिये. उन्होंने छात्र -छात्राओं के पढ़ाई के स्तर को जाँचने के लिये एक- एक छात्र से प्रश्न करके उनके कठिनाइयों का निराकरण भी बड़े ही सहज तरीके से करने का प्रयास किये. विद्यालय में पढ़ाई के प्रति शिक्षकों की जागरूकता और एन. ए. एस. तैयारी की चाकचौबंद व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जाहिर करते हुए विद्यालयीन शाला प्रभारी श्रीमती कविता जैन सहित वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिँह राजपूत, श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा,मोहना जरगर सोनी, निधि पटेरिया जितेंद्र दुबे,अजय पटेल और श्रीमती मनीषा कांबले के सद प्रयासों में विद्यार्थियों की सफलता की झलक देखकर, शिक्षकों की सराहना भी किये .

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि